सिविल इंजिनियर कैसे बने
@vinay सिविल इंजीनियर बनने के लिए शिक्षा, ज्ञान और अनुभव के संयोजन की आवश्यकता होती है। इस क्षेत्र में सफल होने के लिए, सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित गणित, भौतिकी, भूविज्ञान और अन्य विज्ञानों की समझ होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, सिविल इंजीनियरों के पास मजबूत संचार कौशल और अन्य पेशेवरों के साथ मिलकर काम करने की क्षमता होनी चाहिए। उन्हें गंभीर रूप से सोचने और जटिल समस्याओं को हल करने में भी सक्षम होना चाहिए। शिक्षा और अनुभव के सही संयोजन से कोई भी एक सफल सिविल इंजीनियर बन सकता है।
Civil Engineer बनने के लिए आप सबसे पहले सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक या डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग (B.Tech or Diploma in Civil Engineering) कर सकते हैं। इसके बाद ही आप इसी फील्ड में इंटर्नशिप कर इस इंजीनियरिंग सेक्टर में आप अपने लिए नौकरी के द्वार खोल सकते है.
सिविल इंजीनियरिंग की फील्ड डायरेक्ट कंस्ट्रक्शन और रियल इस्टेट (construction and real estate) से जुड़ा है। और इस फील्ड में किसी भी प्रकार की नौकरी की कमी नही है। बड़ी-बड़ी पुल निर्माण, सड़क, बिल्डिंग, हाईवे, एयरपोर्ट, ड्रम सीवेज सिस्टम आदि की रूपरेखा civil engineer ही तैयार करते हैं।
ऐसे में हम कह सकते हैं के सिविल इंजीनियरिंग वर्तमान समय मे बेहद आकर्षक कैरियर ऑप्शन हैं। और यहा पर आप अनेक पदों पर अपनी अलग अलग प्रकार की सेवाएं दे सकते हैं।